उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से 13 अप्रैल तक 4 राशियों को रहना होगा संभलकर

14 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है। इसके बाद 17 मार्च से सूर्य मीन राशि में आने वाले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। जिस तरह हर दिन चंद्रमा के नक्षत्र बदलने का महत्व है उसी तरह सूर्य के नक्षत्र बदलने से भी राशियों पर होने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव में बदलाव होता है। अब मार्च के आखिरी तक सूर्य इसी नक्षत्र में रहेगा और 31 तारीख को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा।


सूर्य के प्रभाव से मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। वहीं तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में फायदा मिल सकता है। निवेश और लेन-देन में भी किस्मत का साथ मिल सकता है। इस तरह सूर्य के नक्षत्र बदलने पर 5 राशियों के लिए समय शुभ रहेगा। 



सूर्य का कुछ ऐसा असर रहेगा 12 राशियों पर 


मेष -  गोचर कुंडली के बारहवें भाव में सूर्य का नक्षत्र बदल जाने से आपके लिए समय ठीक नहीं है। सूर्य के प्रभाव से फालतू खर्चा बढ़ सकता है। मीन राशि में सूर्य के आ जाने से दौड़-भाग बढ़ेगी। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। जॉब या बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान लेन-देन और निवेश में नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में भी आपके लिए समय ठीक नहीं है। लव लाइफ भी ठीक नहीं है। 


वृष -  वृष राशि वालों को सूर्य के प्रभाव से विवादों में जीत मिलेगी। इनकम बढ़ सकती है। बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। लंबे समय से जो योजनाएं रूकी हैं वो पूरी हो सकती हैं। इन दिनों में सूर्य के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।  मीन राशि में सूर्य के आ जाने से आपके लिए समय शुभ रहेगा।


मिथुन - सूर्य के नक्षत्र में बदलाव हो जाने से जॉब और बिजनेस के लिए समय शुभ रहेगा। इससे आपके पद और अधिकारों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन दिनों में आप जरूरी कामों को अच्छे से पूरा करेंगे। आपके कामों की तारीफ होगी और अधिकारियों से आपको मदद मिल सकती है। सूर्य के मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होने से आपको धन लाभ हो सकता है। हर तरह से आपके लिए समय फायदेमंद हो सकता है। 


कर्क - सूर्य के प्रभाव से आपके लिए समय शुभ रहेगा। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ वाले लोगों से कामकाज में मदद मिल सकती है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी इन दिनों में मिल सकता है। आपको कई मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। सूर्य के प्रभाव से मांगलिक कार्यों में समय और पैसा लगेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट भी हो जाएंगे।


सिंह - सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने से आपके कामकाज में रुकावटें पैदा हो सकती है। आपकी गुप्त बातें उजागर होने की संभावना भी बन रही है। इन दिनों में आपकी इमेज भी खराब हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। दुर्घटना और चोट लगने की भी संभावना बन रही है। इन दिनों आपकी आमदनी में भी कमी आ सकती है। फालतू यात्राएं होने की भी संभावनाएं बन रही है। विरोधी आपकी इमेज खराब कर सकते हैं।


कन्या - सूर्य के प्रभाव से आपके कामकाज समय पर पूरे हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। सैलेरी और पद बढ़ सकता है। मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। एक्स्ट्रा इनकम भी इन दिनों में हो सकती है। इसके अलावा सूर्य के प्रभाव से दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से विवाद होने की संभावना बन रही है। लव लाइफ के लिए भी समय ठीक नहीं है। 


तुला -  आपके लिए समय मिला-जुला रहेगा। इन दिनों में आपको विवादों में तो जीत मिल सकती है, लेकिन आमदनी में कमी हो सकती है। कुछ कठोर फैसले आपको इन दिनों में करने पड़ सकते हैं। प्रशासन से भी आपको सहयोग नहीं मिल पाएगा। आप कर्जा या लोन चुकाने मे सफल हो सकते हैं। इन दिनों में अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको फायदा भी मिलेगा। वहीं सेहत के मामलों मे आपको संभलकर रहना होगा। 


वृश्चिक - आपके कामकाज में उतार-चढ़ाव का समय रहेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो संभलकर रहें। इन दिनों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं बिजनेस करने वालों को रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। बड़े और जिम्मेदार लोगों से मदद मिल सकती है। इन दिनों में संतान संबंधी कोई बड़ी खबर भी आपको मिल सकती है। सूर्य के प्रभाव से पुरानी योजनाओं पर काम होगा और उनका फायदा आने वाले दिनों मे मिल सकता है। 


धनु - सूर्य के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र मे सम्मान मिल सकता है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन इन दिनों पारिवारिक मामलों में समय ठीक नहीं है। नौकरी में कामकाज की जगह बदलने के बाद आपको फायदा मिल सकता है। इन दिनों प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े मामले भी आपके सामने आ सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। सूर्य के कारण आपको सोच-समझकर बोलना होगा।


मकर - सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने से आप जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। सूर्य के प्रभाव से कुछ यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती है। आपके सम्मान में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने के योग हैं। आपको कामकाज में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। छोटे भाई बहनों के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत खराब हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में भी गिरावट होगी। 



कुंभ - सूर्य के नक्षत्र बदलने से आपके लिए समय ठीक नहीं रहेगा। आपकी सेहत खराब हो सकती है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। आपकी किसी बात का बतंगड़ बन सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में ध्यान देना होगा। इन दिनों में आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बनते काम भी इन दिनों में बिगड़ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय ठीक रहेगा। इन दिनों में आपकी सेविंग खत्म हो सकती है। 


मीन - सूर्य के प्रभाव से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामकाज में इन दिनों रुकावटें आ सकती हैं। पार्टनरशीप से जुड़ी समस्या इन दिनों मे आपके सामने आ सकती है। सूर्य के कारण किसी से विवाद होने की भी संभावना बन रही है। आप साथ के लोगों को दबाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे जॉब और बिजनेस में तनाव बढ़ेगा।